ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदीयों का उद्गम स्थल
अभी हाल ही मे चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लेने का दावा किया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने के सबंध मे तिब्बत में कई जल परियोजनाओं पर काम शरु करने के लिए तैयार बैठे चीनी वैज्ञानिकों ने इन नदीयों के मार्ग की लंबाई का व्यापक अध्ययन उपग्रह से प्राप्त जानकारियों एवं तस्वीरों से चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया है।
ब्रह्मपुत्र के मार्गो का उपग्रह से प्राप्त की गई तस्वीरों का विश्लेषण कर वैज्ञानिकों ने उसके पूरे मार्ग का बृहद अध्ययन किया। इसी सिलसिले मे भारत-पाकिस्तान से होकर बहने वाली सिंधु नदी जो म्यांमार के रास्ते बहने वाली सालवीन और इर्रावडी के नाम से जाने जानी वाली नदी के बहाव के बारे में भी पूरा विवरण जुटाया। सीएएस की इकाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस के शोधकर्ता लियू शाओचुआंग ने शिन्हुआ संवाद समिति को यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले इन चार नदियों के उद्गम के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी हमारे पास नहीं थी। इतना ही नहीं इनकी लंबाई और क्षेत्र को भी लेकर तरह-तरह का भ्रम बना हुआ था। इस कार्य में प्राकृतिक परिस्थितियों से जुड़ी कई बाधाएं होने के साथ-साथ सर्वेक्षण मे उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकियों के सीमित होने के कारण लगातार भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन चीन वैज्ञानिकों ने अब इसमे सफलता पा लिया है। लियू ने अपने विश्लेषण के आधार पर बताया कि ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थल तिब्बत के बुरांग काउंटी स्थित हिमालय पर्वत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित आंग्सी ग्लेशियर से है। इससे पहले भूगोलविद स्वामी प्रणवानंद ने 1930 के दशक में इस नदी का उद्गम स्थल चीमा-युंगडुंग ग्लेशियर को बताया था। नए अध्ययन के अनुसार ब्रह्मपुत्र जिसे तिब्बती भाषा में यारलुंगजांग कहते हैं, जिसकी लम्बाई- 3,848 किलोमीटर है। और इसका क्षेत्रफल- 7,12,035 वर्ग किलोमीटर है। इससे पहले उपल्बध दस्तावेजों में नदी की लंबाई- 2,900 से 3,350 किलोमीटर और क्षेत्रफल- 520,000 से लेकर 17 लाख 30 हजार वर्ग किलोमीटर बताया गया। लियू के अनुसार सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत के गेजी काउंटी में स्थित कैलाश पर्वत के उत्तर-पूर्व से हुआ है। ताजा अध्ययन के अनुसार सिंधु नदी की लम्बाई - 3,600 किलोमीटर है और इसका क्षेत्रफल- 10 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक है। इससे पहले के उपल्बध दस्तावेजो के अनुसार इस नदी की लंबाई-2,900 से 3,200 किलोमीटर मानी गई है। सिंधु नदी का प्रवाह भारत से होकर गुजरती है। जबकि मुख्यतहः इसका इस्तेमाल भारत-पाक जल संधि के तहत पाकिस्तान ही करता है। ताजा आंकड़ों का उपयोग भारत और चीन के मध्य विशेषज्ञों स्तर की पांचवीं बातचीत में होने की पूरी उम्मीद है। यह बातचीत ब्रह्मपुत्र से जुड़े आंकड़ों के शोध एवं बाढ़ प्रबंधन के लिए होना है। यह ध्यान देने वाली बात कि पिछले दिनों चीन ने तिब्बत में लगभग एक अरब 80 करोड़ डॉलर की लागत से जल परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इस नए अध्ययन से इन परियोजनाओं के कार्यों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।